फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुग्ध विक्रेता के घर से नगदी और जेवर चोरी

विज्ञापन
प्रतीकात्मक - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन

संडीला कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गोगावां उमराव में दुग्ध विक्रेता के घर में नकब लगाकर चोरों ने 90 हजार रुपये और लाखों के जेवर पार कर दिए। घटना की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

ग्राम गोगावां उमराव निवासी इशहाक ने पांच भैंसें पाल रखी हैं। वह कस्बे में दूध बेचता है। शनिवार रात इशहाक पत्नी हाजरा, दो पुत्रियों रेशुन और सबरून, पुत्रों वारिस और शीबू के साथ घर की छत पर सोया था। रात में चोरों ने घर की दीवार में सेंध लगा दी। कमरों में रखे बक्सों का ताला तोड़कर 90 हजार रुपये, सात तोले सोने के और एक किलो चांदी के जेवर चुरा ले गए। पीड़ित ने बताया कि जेवरों की कीमत करीब तीन लाख रुपये है। घटना की जानकारी तब हुई जब शनिवार रात दो बजे बूंदाबांदी होने पर इशहाक परिजनों के साथ छत से नीचे आया। बक्से खुले देखकर उसने शोर मचाया तो ग्रामीण मौके पर आ गए। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। इशहाक ने ग्रामीणों के साथ चोरों का पता लगाने का प्रयास किया। जेवरों के खाली डिब्बे, पर्स और ब्रीफकेस घर से कुछ दूर खेत में पड़े मिले। प्रभारी निरीक्षक संडीला जगदीश यादव ने बताया कि घटना को लेकर तहरीर मिली है। रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें