फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोलेरो सवार बदमाशों ने लिफ्ट देकर लूटा

Thu, 14 Jul 2016 11:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूराो/हरदोई
विज्ञापन
लूट - फोटो : logo
विज्ञापन
सवायजपुर। हरदोई शहर से शादी की खरीदारी कर लौट रहे दंपति और उसके बेटे को बोलेरो सवार बदमाशों ने लिफ्ट देकर लूट लिया। विरोध करने पर बेटे से मारपीट भी की। मिचकुला के पास तीनों को फेंककर बदमाश भाग निकले। पीड़ित ने लोनार थाने में तहरीर देने की बात कही है लेकिन पुलिस लूट की घटना से इनकार कर रही है।
विज्ञापन


हरपालपुर थाना क्षेत्र के मिरगावां निवासी रामभजन के छोटे बेटे नन्हेलाल की शादी होनी है। इसके लिए वह गुरुवार को हरदोई शहर खरीदारी करने आए थे। उनके साथ बड़ा बेटा सत्यपाल और पत्नी भी थी। खरीदारी करने के बाद तीनों दोपहर करीब तीन बजे घर लौट रहे थे। नुमाइश चौराहा के पास वह गांव जाने के लिए सवारी वाहन का इंतजार कर रहे थे। दो और युवक उनके पास ही खडे़ थे। इसी बीच डीएम चौराहे की तरफ से सफेद रंग की बोलेरो आकर रुकी। बोलेरो में चार लोग पहले से सवार थे।

सवायजपुर जाने बात कहकर दोनों युवक बोलेरो में सवार हो गए। इस पर रामभजन, उनका बेटा और पत्नी भी बोलेरो में बैठ गए। बावन चुंगी से आगे पहुंचते ही बोलेरो में सवार युवकों ने असलहे निकाल कर लूटपाट शुरू कर दी। विरोध करने पर सत्यपाल को लातघूंसों से पीटा और मां बाप को जान से मारने की धमकी दी। बदमाशों ने सत्यपाल के पास रखे 15 हजार रुपये, उसका और पिता का मोबाइल व अन्य सामान लूट लिया। बावन नहर के पास से बदमाशों ने बोलेरो फिर हरदोई की ओर मोड़ ली। पालीटेक्निक के पास से बोलेरो समुदा भिठारी मार्ग पर मोड़ दी।
विज्ञापन


मिचकुला के पास सत्यपाल को बोलेरो से धकेल दिया। कुछ आगे जाकर राम भजन व पत्नी को उतार कर बदमाश भाग गए। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है। लोनार कोतवाल एके राय का कहना है कि मामला मेरी जानकारी में नहीं है। शहर कोतवाल विनय गौतम ने भी कहा कि मामला मेरी जानकारी में नहीं है। तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें