फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम-एसपी के सामने आत्मदाह का प्रयास

Wed, 06 Sep 2017 11:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। सदर तहसील में डीएम की अध्यक्षता और एसपी की मौजूदगी में आयोजित समाधान दिवस के दौरान एक नि:शक्त ने आत्मदाह करने का प्रयास किया। शीशी में भरकर लाए गए पेट्रोल को उसने खुद पर छिड़क लिया। यह देखकर मौके पर अफरातफरी मच गई। तहसील दिवस में मौजूद पुलिस कर्मियों ने फौरन ही हालात संभाल लिए। डीएम ने उसकी समस्याओं का निस्तारण कराने के लिए एक टीम को उसके गांव भेजा, लेकिन शिकायतें सुनकर अफसर भी माथा पटक कर रह गए।
विज्ञापन


लोनार थाना क्षेत्र के ग्राम गदाईपुर निवासी चंद्रहास सिंह पुत्र धनपाल नि:शक्त है। मंगलवार को समाधान दिवस में अपनी शिकायतें दर्ज कराने के लिए पहुंचा था। तहसील सभागार में डीएम शुभ्रा सक्सेना व एसपी विपिन कुमार मिश्रा शिकायतें सुन रहे थे। अफसरों के सामने पहुंचकर चंद्रहास ने अपनी जेब से एक शीशी निकाली और खुद पर इसमें भरा पेट्रोल डालने लगा। यह देखकर पुलिस कर्मी उसकी ओर दौड़ पड़े और उसको पकड़ लिया। डीएम ने उसकी समस्या पूछी और जांच कर निस्तारण कराने का आदेश दिया। युवक को लोनार पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया। युवक की शिकायत थी कि गांव में उसे सब चिढ़ाते हैं, उसने अपनी शादी कराने की मांग की। इसके अलावा उसका कहना था कि पूरा गांव उसे मारता है। जांच के लिए गांव पहुंची सीओ हरपालपुर प्रीती सिंह ने कई ग्रामीणों से पूछताछ की। लोनार के वरिष्ठ उपनिरीक्षक संतोष श्रीवास्तव ने बताया कि गांव में लोगों ने उस युवक को मानसिक रूप से विक्षिप्त बताया है। लगभग एक वर्ष पूर्व वह अपने पिता पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाकर आत्मदाह की कोशिश कर चुका है। उन्होंने बताया कि तहसील में ही उसकी तलाशी ली गई थी लेकिन माचिस नहीं मिली थी। प्राथमिक तौर पर लग रहा है कि किसी ने उसे भड़का दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें