फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रास्ते के विवाद में हमला, पति की मौत, पत्नी और दो बेटे घायल

Sun, 18 Nov 2018 11:42 PM IST
हरदोई
विज्ञापन
घायल मानवेंद्र। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

सात वर्ष से चल रहे रास्ते के विवाद में दबंगों ने घर में घुसकर दंपति और उनके तीन बेटों की जमकर पिटाई कर दी गई। इसमें पति की मौत हो गई जबकि पत्नी और दो बेटे घायल हो गए। पूरे मामले में बलवा और मारपीट की रिपोर्ट दर्ज की गई है।

विज्ञापन

अतरौली थाना क्षेत्र के ग्राम अतरौली निवासी राजेश (48) पुत्र चंद्रपाल सिंह और धर्मेंद्र पुत्र देवीबख्श सिंह का मकान पड़ोस में ही है। सात वर्ष से दोनों के बीच रास्ते को लेकर विवाद चल रहा है। शनिवार देर शाम राजेश और धर्मेंद्र के बीच विवाद हो गया था। इस पर राजेश ने पत्नी निरूपमा और दो पुत्रों मानवेंद्र व आशुतोष के साथ मिलकर धर्मेंद्र के साथ मारपीट की थी। घटना की रिपोर्ट शनिवार देर रात धर्मेद्र ने राजेश, निरूपमा, मानवेंद्र आशुतोष के विरुद्ध दर्ज कराई थी। रविवार सुबह लगभग आठ बजे धर्मेंद्र ने अपने पुत्रों विनय, विपिन, विपुल और 20 अज्ञात लोगों के साथ राजेश के घर पर धावा बोल दिया। लाठी डंडों, सरियों और लोहे की रॉड से राजेश, उसकी पत्नी निरूपमा, पुत्र मानवेंद्र और आशुतोष को जमकर पीटा और फरार हो गए। घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने चारों को जिला अस्पताल भेजा। अस्पताल में राजेश की मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी और दो पुत्रों को लखनऊ रेफर कर दिया गया। अस्पताल प्रशासन की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अतरौली के प्रभारी निरीक्षक ओपी तिवारी ने बताया कि उक्त प्रकरण में सुबह ही राजेश के सबसे छोटे पुत्र प्रेमी ने चार लोगों को नामजद करते हुए 20 अज्ञात लोगों के विरुद्ध तहरीर दी थी। इसी आधार पर बलवा और मारपीट की रिपोर्ट दर्ज की गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामले को गैर इरादतन हत्या में तरमीम कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें