फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम में रुपये डालने निकले कर्मियों ने किया 1.22 करोड़ का गबन

Wed, 16 Nov 2016 11:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन
हरदोई।  एटीएम में रुपये डालने वाली एजेंसी के वैनकर्मियों ने एक करोड़ 22 लाख 48 हजार रुपये का गबन कर लिया। मामला खुलने पर एजेंसी के मैनेजर ने दो वैनकर्मियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एटीएम में रुपये डालने वाली लखनऊ की एजेंसी सीएमएस में शहर कोतवाली क्षेत्र के गौरीनगर निवासी आदित्य एवं नदेसर रोड निवासी केशव कार्यरत हैं। आठ नवंबर को नोटबंदी की घोषणा होने के बाद एटीएम में रुपये डालने के लिए दोनों वैन लेकर निकले। इस दौरान इन लोगों ने कई एटीएम में रुपये डाले। इसी बीच एक करोड़ 22 लाख 48 हजार रुपये का गबन कर लिया। दो दिन पहले आडिट होने पर गबन का मामला खुला। इस दौरान दोनों एजेंसी से गायब भी हो गए। इस पर सीएमएस एजेंसी के मैनेजर विनोद राय ने कोतवाली में दोनों के खिलाफ धोखाधड़ी और सरकारी पैसे के गबन की रिपोर्ट दर्ज कराई है। कोतवाल कमलेश नारायण पांडेय का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें