राज्यकर्मी का दर्जा दिलाने सहित तीन सूत्री मांगों को लेकर महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ के बैनर तले आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में धरना प्रदर्शन किया। उन्होंने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट सतीश त्रिपाठी को सौंपकर कार्रवाई की मांग की।
मंगलवार को कलक्ट्रेट परिसर में धरने के दौरान संघ की प्रदेश उपाध्यक्ष रीता सिंह ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को जब तक राज्यकर्मी का दर्जा प्राप्त नहीं होता, तब तक उन्हें 18 हजार रुपये प्रतिमाह दिया जाए। हॉटकुक्ड योजना में प्रधानों के साथ संयुक्त खाते से मुक्त किया जाए। आंगनबाड़ी केंद्रों के बच्चों को दूध, कपड़े, बैग, जूता व मोजा आदि की व्यवस्था शुरू की जाए। इस मौके पर सुनैना सिंह, गीता मिश्रा, उर्मिला त्रिपाठी, शिवकुमारी, राखी देवी, रानी दीक्षित आदि मौजूद रहीं।