फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिली अरुणाचल प्रदेश की शराब

Sun, 22 May 2016 12:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
बोरियों में भरी देशी और अंग्रेजी शराब - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
माधौगंज। जिले में लगातार दूसरे दिन गैर प्रांत की शराब का जखीरा बरामद किया गया। माधौगंज क्षेत्र के एक स्कूल के कमरे में अरुणाचल प्रदेश की शराब पकड़ी गई। स्कूल संचालक एक साथी के साथ जिले के कई हिस्सों में इसकी सप्लाई करता था। पुलिस ने स्कूल संचालक, उसके साथी और दो मजदूरों को गिरफ्तार किया है। माधौगंज थाना क्षेत्र में सेलापुर गांव के करीब ज्ञानवती इंटर कालेज है। इस स्कूल में भारी मात्रा में शराब रखे होने की सूचना पर पुलिस ने शुक्रवार देर रात छापेमारी की।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार कालेज के एक कमरे से लाकर कार में शराब की पेटियां लोड की जा रही थीं। विद्यालय संचालक विवेक कुमार निवासी सेलापुर माधौगंज और उनके साथी सुधीर निवासी रुकनापुर एक अन्य के साथ गाड़ी में शराब लोड कर रहे थे। पुलिस ने विवेक और सुधीर को दबोच लिया जबकि उनका साथी भाग निकला।

पुलिस ने स्कूल के कमरे से 77 पेटी अंग्रेजी शराब के अलावा बोरियों में रखे अंग्रेजी व देशी शराब के 1700 पौआ बरामद किए। एसओ संतोष कुमार ने बताया कि स्कूल से शराब जिले के कई हिस्सों में सप्लाई की जाती थी। ये लोग अरुणाचल प्रदेश से शराब मंगाकर जिले में सप्लाई करते थे। अरुणाचल प्रदेश से शराब की खेप एटा जिला का कोई व्यक्ति लाता है। पुलिस उसकी भी तलाश कर रही। दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। गौरतलब है कि गुरुवार रात बेनीगंज क्षेत्र में पंजाब और हरियाणा की शराब पकड़ी गई थी। कसबे के एक मकान से भी पुलिस ने भारी मात्रा में शराब बरामद की थी। पुलिस ने इस मामले में छह लोगों को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें