हरदोई। गोपामऊ के पिसावां के किराना व्यापारी वसी अहमद को दाल में मिलावट करने पर जेल भेज दिया गया। बीते 16 नंवबर 2015 को खाद्य सुरक्षा अधिकारी बिलग्राम अजय कुमार वर्मा को उनकी दुकान पर मिलावट में शिकायत मिली जिस पर उन्होंने दाल का नमूना जांच के लिए प्रयोगशाला में भेजा। जहां से आई रिपोर्ट में दाल में खेसारी की मिलावट पायी गई। जिस पर जनपद में एसीजेएम प्रथम के यहां मुकदमा चला जहां जमानत नहीं हुई जिसके बाद उन्होंने लखनऊ एडीजे के यहां वाद दायर किया लेकिन वहां भी जमानत नहीं मिली और उन्हें गुरुवार को जेल भेज दिया गया। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुरेश मिश्रा ने बताया कि मिलावट पर कार्रवाई कर दी गई।