तेजाब से झुलसा मेवाराम। अमर उजाला
- फोटो : अमर उजाला
रिक्शा ले जाने से मना करने पर एक युवक ने रिक्शा चालक पर तेजाब फेंक दिया। घटना में रिक्शा चालक झुलस गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
नगर के मोहल्ला खत्ता निवासी मेवाराम रिक्शा चलाता है। मेवाराम ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि गुरुवार शाम पड़ोस में रहने वाले विमल पुत्र राजकुमार ने उससे रिक्शा अल्हापुर लेकर चलने को कहा। थका होने के चलते उसने रिक्शा ले जाने से मना कर दिया, इस पर आरोपी उससे कहासुनी करने लगा। अन्य लोगों के आने पर आरोपी चला गया। कुछ देर बाद विमल वापस आया और उसे घर के बाहर बुलाया। वह कुछ समझ पाता इससे पहले ही आरोपी ने उस पर तेजाब फेंक दिया। उसके चेहरे का बायां हिस्सा, होंठ व शहरी के कुछ अन्य हिस्से भी झुलस गए। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कोतवाल उमाशंकर उत्तम ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है।