फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस की वर्दी पहन ठगी करने वाला गिरफ्तार

Fri, 13 Jul 2018 11:49 PM IST
hardoi
विज्ञापन
विमलेश गौतम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

वर्दी पहनकर नौकरी लगवाने के नाम पर लोगों से ठगी करने वाले को शहर कोतवाली पुलिस ने पकड़ लिया है। उसे जेल भेज दिया है।  

विज्ञापन

बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र के ग्राम नयागांव निवासी विमलेश गौतम पुत्र गैइलू ने लगभग डेढ़ वर्ष पूर्व पुलिस लाइन में प्राइवेट फालोवर के तौर पर कार्य किया था। इसी दौरान उसने पुलिस की वर्दी का जुगाड़ कर लिया और खुद को लखनऊ में तैनात बताने लगा। उसने एक वर्ष पूर्व बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र के गंगापुर निवासी सुमन देवी से बेटे की नौकरी लगवाने के नाम पर दो लाख रुपये ठग लिए थे। इसी तरह सुरसा थाना क्षेत्र की ग्राम मझिला निवासी शुचिता गौतम से भी 20 हजार रुपये की ठगी नौकरी लगवाने के नाम पर की थी। फरवरी में पुलिस की वर्दी पहनकर विमलेश ने शहर कोतवाली क्षेत्र के किसान से 35 हजार रुपये भी लूट लिए थे। एसपी विपिन कुमार ने बताया कि पुलिस टीम विमलेश की गिरफ्तारी के लिए प्रयास कर रही थी। उपनिरीक्षक राजेश और सिपाही हरेंद्र वालिया ने उसे गुरुवार शाम गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के समय भी विमलेश पुलिस की वर्दी में था। उसने खुद को सुरसा के ब्लाक प्रमुख का गनर बताया था। सख्ती से पूछताछ करने पर उसकी पोल खुल गई।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें