फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपहरण और सामूहिक दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज

Fri, 04 Aug 2017 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो हरदोई
विज्ञापन
किडनैप - फोटो : प्रत‌िकात्मक
विज्ञापन
कछौना। तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने युवती के अपहरण और उसके साथ जबरन दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है। घटना करीब डेढ़ माह पुरानी है। कासिमपुर थाना निवासी पीड़ित पिता ने एसपी से मिलकर कार्रवाई की मांग की थी। जिस पर पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


कासिमपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया है कि 19 जून को उसकी विवाहित पुत्री अपनी ससुराल से शौच के लिए खेत की ओर जा रही थी। रास्ते में घात लगाए बैठे पंकज व उसके साथी रामप्रताप व राजाराम ने उसकी बेटी को जबरन चार पहिया वाहन में बैठा लिया और उसे कहीं ले गए।

बेटी के घर वापस न आने पर ससुरालीजनाें ने उसकी खोजबीन शुरू कर दी। इस बीच जानकारी मिलने पर वह भी बेटी की ससुराल पहुंच गया। पीड़ित पिता ने बताया कि 20 जून को घर वापस आई बेटी ने आरोपियों के नाम बताए और बताया कि आरोपी उसे किसी अंजान जगह पर ले गए थे, जहां तीनों आरोपियों ने उसके साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन


किसी तरह वह छूट कर घर तक वापस आई। पीड़ित पिता ने बताया कि ससुरालीजनों ने लोक लाज के डर से पुलिस में शिकायत करने से इनकार कर दिया था। इसके बाद वह अपनी बेटी को इंसाफ दिलाने के लिए पुलिस के पास गया। कोतवाल नजीमुल हसन नकवी ने बताया कि एसपी के आदेश पर तीनों आरोपियों के खिलाफ अपहरण और सामूहिक दुष्कर्म की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें