फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी की साड़ी से ससुराल में युवक ने लगाई फांसी

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र के ग्राम निबहा में ससुराल आए युवक ने गांव के प्राथमिक विद्यालय के निकट पेड़ से फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली।
विज्ञापन

कछौना कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कहलाई निवासी सर्वेश (40) पुत्र मैकू खेती करता था। उसकी ससुराल बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र के ग्राम निबहा में है। सर्वेश की पत्नी प्रेमकुमारी पांच बच्चों के साथ 15 दिन से निबहा में ही है। शुक्रवार शाम सर्वेश ससुराल निबहा गया था। सर्वेश के ससुर शिवकुमार की मानें तो रात में खाना खाने के बाद घर के बाहर बरामदे में सर्वेश सो गया था। रात में किसी समय उठकर चला गया। उसका शव शनिवार सुबह गांव के प्राथमिक विद्यालय के बाहर पेड़ से प्रेमकुमारी की साड़ी से बने फंदे से लटकता मिला। बेनीगंज के प्रभारी निरीक्षक शिवशंकर सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। ससुर शिवकुमार ने बताया कि सर्वेश नशा करने का आदी था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें