80 लीटर शराब बरामद, तीन महिलाएं गिरफ्तार
मल्लावां। पुलिस ने शुक्रवार रात नेवादा परस गांव में छापा मारकर 80 लीटर कच्ची शराब बरामद की। शराब के कारोबार में लिप्त तीन महिलाओं को भी गिरफ्तार किया। कोतवाल दीपक सिंह रघुवंशी ने बताया कि शुक्रवार देर रात सूचना मिली कि नेवादा परस गांव में कुछ लोग कच्ची शराब बना रहे हैं। इसपर पुलिस ने गांव में छापा मारकर रेशमा देवी पत्नी रामलखन, रामश्री पत्नी रामदास व सावित्री पत्नी रामआसरे को गिरफ्तार किया। रेशमा व रामश्री के कब्जे से 20-20 लीटर व सावित्री के पास से 40 लीटर कच्ची शराब बरामद की गई। बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर तीनों महिलाओं को जेल भेज दिया गया है। ब्यूरो