भरावन। अतरौली थाना क्षेत्र के ग्राम गोडवा निवासी बबलू कटियार पुत्र शिवरतन गुड़वा चौराहे पर टिंबर स्टोर चलाता है। शनिवार शाम वह दुकान पर सीमेंट उतरवा रहा था। इसी दौरान ग्राम गोनी निवासी संतोष राठौर अपने पुत्रों सौरभ, शुभम साथी रमेश, राहुल, नीरज और दिनेश के साथ मिलकर बबलू को डंडे से पीटने लगे। बचाने के लिए पहुंची पत्नी जानो कटियार, पुत्री यशिका, भतीजा शनी सिंह और उसकी पत्नी सीमा सिंह को भी पीटकर घायल कर दिया। बबलू ने बताया कि उसके घर के पास में ही संतोष चाट का ठेला लगाता है। बबलू के घर के सामने संतोष कूड़ा डालता है। कूड़ा डालने से मना करने पर मारपीट की। बबलू की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। प्रभारी निरीक्षक ओपी तिवारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।