फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार शराब माफियाओं पर लगा गैंगेस्टर

विज्ञापन
विज्ञापन
संडीला। संडीला में अवैध शराब के चार कारोबारियों के खिलाफ पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की है। कोतवाल जगदीश यादव ने बताया कि शराब के अवैध कारोबार में लिप्त मोहसिन पुत्र मुबीन निवासी दरबार खुर्द जिला शामली, हासिम पुत्र मुस्तकीम निवासी पन शायरान जिला शामली, नवाब पुत्र रमजानी निवासी खरदुलबारी मुजफ्फरनगर व आस मोहम्मद उर्फ आशू पुत्र नफीस निवासी जनपद शामली के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। कोतवाल जगदीश यादव का कहना है कि आरोपी लखनऊ व हरदोई समेत अन्य कई जनपदों में अवैध शराब के कारोबार में लिप्त हैं। हाल में इन्हें संडीला के एक ढाबे के पास से गिरफ्तार किया गया था। बताया कि डीएम से अनुमति मिलने के बाद आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें