अमर उजाला ब्यूरो
हरदोई। पाली क्षाना क्षेत्र के पांडेयपुर गांव में आर्थिक तंगी से परेशान युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी।
पांडेयपुर गांव निवासी राजेश (30) पुत्र स्व. शिवनाथ छह भाइयों में तीसरे नंबर का था। उसके हिस्से में दो बीघा जमीन थी। उसके परिवार में पत्नी प्रभा, तीन बेटियां प्राची, उर्मी, पायल हैं। राजेश खेती व मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता था। भाई शेरबहादुर ने बताया कि कुछ साल से वह आर्थिक तंगी से जूझ रहा था। गुरुवार रात उसने कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी। शुक्रवार सुबह पत्नी ने उसका शव फं दे पर लटकता देखा। एसओ रंधा सिंह ने बताया कि जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
आर्थिक तंगी से परेशान युवक ने फांसी लगाई