फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठगी के शिकार युवकों ने की पुलिस से शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
शाहाबाद (हरदोई)। दिल्ली पुलिस में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले युवकों के खिलाफ शिकायत की गई है। पुलिस ने आरोपी से पूछतांछ शुरू कर दी है। इंस्पेक्टर ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ पहले से ही मामला दर्ज है।


नगर के मोहल्ला महुआ टोला अनुज पुत्र श्रीराम ने करीब एक माह पूर्व पुलिस को बताया था कि नगर के मोहल्ला गढ़ी दरमियानी निवासी रेलवे कर्मचारी संजीव कुमार, राजीव व श्याम करन आदि ने दिल्ली पुलिस में नौकरी दिलाने के नाम पर उससे व उसके साथियों वाजिद खेल मोहल्ला निवासी मोहित, प्रभात सिंह से नौकरी दिलाने के नाम पर 2 लाख रुपये ठग थे। आरोपियों ने कुछ दिन पुलिस की वर्दी भी दी थी। बताया था कि 15 दिन बाद उन्हें ट्रेनिंग पर जाना है। अनुज ने बताया कि समय बीतने के बाद भी आरोपियों का कोई जवाब नहीं आया। जिस पर वह तीनों दिल्ली गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन मौके पर कोई नहीं मिला। तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। कोतवाल उमाशंकर उत्तम ने बताया कि पीड़ितों की शिकायत पर आरोपी को बुलाकर पूछताछ की गई है।


- ठगी का शिकार युवकों ने की पुलिस से शिकायत
- कस्बे के तीन लोगाें के खिलाफ दर्ज है मामला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें