बेनीगंज। थाना क्षेत्र के ग्राम जियनखेड़ा निवासी मोहित (18) पुत्र कमलेश ने शुक्रवार शाम गांव के बाहर बाग में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। चचेरे भाई रामचंद्र पुत्र रजनीश ने बताया कि मोहित मानसिक रूप से बीमार था। वह गांव में घूमता रहता था। कोतवाल शिवशंकर सिंह ने बताया कि सूचना मिली है, पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया है।