फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपहरण का मामला, रिपोर्ट बहलाकर ले जाने की

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बेहटागोकुल। बेहटागोकुल थाना क्षेत्र के ग्राम उमरौली निवासी युवक ने पत्नी का अपहरण किए जाने का आरोप लगा पुलिस पर रिपोर्ट बदलने का आरोप लगाया है। वहीं थानाध्यक्ष का कहना है कि मामला बहलाकर ले जाने का है। आरोप निराधार है।
विज्ञापन

बेहटागोकुल थानाक्षेत्र के ग्राम उमरौली निवासी अजय पाल यादव ने शनिवार शाम बेहटागोकुल थानाध्यक्ष अमर पाल शर्मा को तहरीर दी। बताया कि 22 अगस्त को उसकी पत्नी सरला देवी (35), पुत्री माही (10) के साथ दवा लेने पैदल टोडरपुर सीएचसी जा रही थी। ग्राम सारीपुर के निकट रेलवे लाइन के पास गांव के ही सूरज तिवारी और उसके दो साथी टेंपो से आए। उन्होंने सरला और माही को जबरन टेंपो में डाल लिया। बाद में माही को वहीं छोड़ दिया और फरार हो गए। माही ने परिजनों को सूचना दी। अजय पाल ने शनिवार शाम मामले में अपहरण की तहरीर दी। थानाध्यक्ष अमर पाल शर्मा ने बताया कि तहरीर में गलत आरोप लगाए गए हैं। बहला फुसलाकर भगा ले जाने का मामला है। इसी की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन


अपहरण के मामले में रिपोर्ट बदलने का आरोप
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें