अमर उजाला ब्यूरो
शाहाबाद। रेलवे क्रासिंग का गेट न खोलने पर तीन लोगों ने गेटमैन के साथ मारपीट की। गेटमैन की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गेटमैन रजत राठौर पुत्र सुंदर लाल ने बताया कि शनिवार रात वह गेट संख्या 299-सी पर ड्यूटी कर रहा था। अप लाइन पर ट्रेन आने का सिग्नल होने पर उसने क्रासिंग का गेट बंद कर दिया। इस बीच वहां आए तीन लोग गेट खोलने का दबाव बनाने लगे। उसने ट्रेन आने का हवाला दिया, लेकिन तीनों युवक नहीं माने। युवकों ने गाली-गलौज की और विरोध पर गेटमैन को पीट दिया। जिसमें वह घायल हो गया। पीड़ित गेटमैन ने एक युवक को पहचान लिया। बताया कि उसका नाम इलियास था। कोतवाल दीनानाथ मिश्र ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच कर आरोपियों का पता लगाया जा रहा है।
क्रासिंग का गेट न खोलने पर गेटमैन को पीटा
- तीन लोगों के खिलाफ दर्ज हुई रिपोर्ट