फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थितियों में किशोरी ने खाया जहर, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संदिग्ध हालात में किशोरी ने खाया जहर, मौत
विज्ञापन

टड़ियावां। थाना क्षेत्र के ग्राम गुलरीपुरवा निवासी किशोरी ने गुरुवार शाम संदिग्ध हालात में जहर खा लिया। उसकी मौत हो गई।
संडीला गांव के मजरा गुलरी पुरवा गांव निवासी निशा (16) पुत्री मुनेश्वर ने गुरुवार शाम संदिग्ध हालात में जहर खा लिया। परिजन उसे सीएचसी ले गए। जहां उसने दम तोड़ दिया। सीएचसी पर तैनात चौकीदार से घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। परिजन घटना का कारण नहीं बता सके। मां राजेश्वरी ने बताया कि शाम को अचानक निशा की तबियत बिगड़ गई। उसे ठेलिया से अस्पताल तक ले गए। यहां भर्ती कराने के कुछ ही देर बाद उसकी मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि निशा पांच भाई बहनों में दूसरे नंबर पर थी। शुक्रवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। एसओ अशोक कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें