अमर उजाला ब्यूरो
शाहाबाद। कोतवाली क्षेत्र में राज मिस्त्री को गुरुवार देर शाम पुरानी रंजिश के चलते गोली मार दी गई। उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने तीन लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की है।
पीढ़ाता गांव निवासी रामप्रताप (22) राज मिस्त्री है। गुरुवार देर शाम वह घर जा रहा था। फिरोजपुर कला गांव के पास गांव के वीरेश व अन्य दो लोगों ने उसे घेर कर गोली मार दी। गोली पेट के निचले हिस्से में लगी। आस पास के लोगों ने उसे सीएचसी पहुंचाया और परिजन व पुलिस को सूचना दी। हालत नाजुक होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। कोतवाल विनेाद कुमार सिंह ने बताया कि पिता रामरतन ने गांव के वीरेश सहित तीन लोगों पर जानलेवा हमला करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताया कि करीब 15 दिन पहले आरोपी वीरेश की पत्नी ने रामप्रताप व अन्य के खिलाफ घर में घुसकर छेड़छाड़ करने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसकी जांच चल रही है।
- रंजिश में युवक को मारी गोली
- गांव के युवक समेत दो अन्य के खिलाफ रिपोर्ट
फोटो- 32-घायल रामप्रताप।