फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फंदे पर लटकता मिला नवविवाहिता का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
पचदेवरा। थाना क्षेत्र के ग्राम बीरमपुर में शनिवार देर शाम घर में नवविवाहिता का शव फंदे पर लटकता मिला। वह पति से विवाद होने से नाराज थी।
विज्ञापन

देहात कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत पिहानी चुंगी निवासी बेबी (20) ने तीन माह पूर्व पचदेवरा थाना क्षेत्र के ग्राम बीरमपुर निवासी सोनपाल के साथ प्रेम विवाह किया था। दोनों के इस रिश्ते से परिजन नाखुश थे। जिसको लेकर घर में कलह मची रहती थी। ग्रामीणों के अनुसार शनिवार को दंपति के बीच काफी देर तक विवाद हुआ। देर शाम बेबी ने घर की दूसरी मंजिल पर कमरे में दुपट्टे से फांसी लगाकर जान दे दी। कुछ देर बाद सोनपाल वहां गया तो उसने कमरा बंद देखा। आवाज लगाने पर बेबी ने जवाब नहीं दिया तो उसने खिड़की से झांककर देखा। पत्नी का शव फंदे पर लटका देखकर उसके होश उड़ गए। परिजनों ने दरवाजा तोड़कर शव फंदे से उतारा। देर रात मायके पक्ष के लोग भी पहुंच गए। परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को नहीं दी। ग्रामीणों की सूचना पर रविवार दोपहर एसआई ज्ञानेश दुबे मौके पर पहुंचे। इससे पहले ही ससुरालियों ने मायके पक्ष की रजामंदी पर गांव में ही बेबी का अंतिम संस्कार कर दिया। एसओ लक्ष्मीकांत मिश्रा ने बताया कि घटना की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें