मल्लावां। गंज जलालाबाद निवासी एक व्यक्ति ने अपने खाते से एटीएम के जरिए 80 हजार रुपये निकाले जाने की शिकायत दर्ज कराई है। कोतवाली क्षेत्र के गंज जलालाबाद गांव निवासी राजाराम विश्वकर्मा ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसका गंज जलालाबाद स्थित बैंक शाखा में बचत खाता है। बताया कि 25 जनवरी को किसी ने एटीएम से उसके खाते से चार बार में 80 हजार रुपये निकाल लिए। मोबाइल पर मैसेज आने के बाद उसे इसकी जानकारी हुई। इस पर उसने शाखा प्रबंधक को पूरे मामले की जानकारी दी। कोतवाल दीपक सिंह रघुवंशी ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ब्यूरो