मल्लावां। कोतवाली क्षेत्र में गैर इरादतन हत्या के आरोप में फरार आरोपी को पुलिस ने पुलिस ने धर दबोचा।
कोतवाली क्षेत्र के गांव मूर्तजाकुल्लीपुर निवासी बीडीसी सदस्य हरिश्चंद्र पुत्र छोटेलाल को पुरानी रंजिश के कारण गांव के ही अकबर यादव व उनके पुत्र निर्देश, राजू, श्यामू और सतीश ने पांच नवंबर को मारपीट कर घायल कर दिया था। छह को लखनऊ के अस्पताल में हरिश्चंद्र की मौत हो गई थी। पुलिस ने इस मामले में आरोपी अकबर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। मामले में एक अन्य आरोपी श्यामू उर्फ श्याम फरार चल रहा था। शुक्रवार को उसके कोतवाली क्षेत्र के बेरियानजीरपुर चौराहे पर खड़े होने की जानकारी हुई। जिस पर कोतवाल दीपक रघुवंशी व उपनिरीक्षक योगेंद्र सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और आरोपी को धर दबोचा। उसे जेल भेज दिया।