फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी के साथ कई माह तक हुआ दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बेनीगंज। बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी के साथ युवक ने कई माह तक दुष्कर्म किया। जब किशोरी गर्भवती हो गई तो परिजनों को घटना का पता चला। पीड़ित किशोरी के पिता की तहरीर पर आरोपी युवक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में मुर्गी फार्म है। वहां पास के ही गांव परसपुर मजरा मझिगवां निवासी रामू पुत्र रामस्वरूप नौकरी करता था। नौकरी के दौरान ही उसने गांव की 14 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। युवक ने तमंचा दिखाकर जान से मारने की धमकी किशोरी को दी। इस कारण किशोरी ने दुष्कर्म की बात किसी को नहीं बताई। रामू ने कई बार उसके साथ दुष्कर्म किया। कुछ दिन पूर्व किशोरी गर्भवती हो गई तो परिजनों को घटना की जानकारी हुई। किशोरी के पिता की तहरीर पर पुलिस ने रामू के विरुद्ध दुष्कर्म और पाक्सो एक्ट की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। आरोपी का कहना है कि किशोरी के साथ उसके प्रेम संबंध थे। परिजनों के दबाव में उसने दुष्कर्म की बात कही है। प्रभारी निरीक्षक सुभाष चंद्र सरोज ने बताया कि किशोरी साढ़े तीन माह की गर्भवती है। उसे मेडिकल के लिए भेजा गया है। आरोपी युवक का ननिहाल भी पीड़ित किशोरी के गांव में है।

किशोरी के साथ दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
- गर्भवती होने पर परिजनों को हुई जानकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें