फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी समारोह में आए युवक ने जेवरात उड़ाए

विज्ञापन
विज्ञापन
शादी समारोह में आए युवक ने जेवरात उड़ाए
विज्ञापन

बेनीगंज। एक शादी समारोह में शामिल होने आया एक युवक एक लाख रुपये कीमत के जेवरात लेकर चंपत हो गया।
थाना क्षेत्र के ग्राम लालपुर मजरा गोवर्धनपुर निवासी राधेलाल के भतीजे की शादी थी। इनके परिवार के गांव में कई मकान हैं। जिससे रिश्तेदारों का एक-दूसरे के घरों में आना जाना बना रहता है। गांव निवासी रामश्री पत्नी बालकराम निवासी लालपुर ने बताया कि बेड पर पड़े गद्दे के नीचे छोटे बैग में सोने की चेन, टाप्स, तीन जोड़ी पायल, बीस बिछिया, एक जोड़ी खड़ुआ और चांदी की करधनी रखी थी, जो चोरी हो गई। उसने आशंका व्यक्त की 23 जून को शादी में रिश्तेदार सुरजीत कनौजिया पुत्र सियाराम निवासी ग्राम ओदरा थाना सांडी भी आया था। उसने आशंका व्यक्त की कि वही मौका देखकर जेवर का बैग लेकर चंपत हो गया। रामश्री ने रविवार शाम को थाने पर तहरीर दी। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें