संडीला। कस्बे में सोमवार रात एक कार्यक्रम में डीजे पर डांस करने को लेकर युवकों में मारपीट हो गई। देर रात पुलिस ने दोनों पक्षों में समझौता करा दिया।
कस्बे में पुराना मदरसा के पास सब्जी मंडी निवासी गोविंदा की शादी एक सप्ताह पूर्व कानपुर शहर निवासी प्रकाश की बेटी के साथ हुई थी। सोमवार शाम प्रकाश रिश्तेदारों के साथ बेटी को चौथी में विदा कराने गए थे। यहां गोविंदा के परिजनों ने दावत का इंतजाम किया था। खाने के दौरान कुछ युवक डीजे पर डांस करने लगे। इसी दौरान युवकों में मारपीट हो गई। पुलिस मौके पर पहुंची और कई लोगों को हिरासत में लेकर थाने चली गई। कोतवाल जगदीश यादव ने बताया कि समझौता होने के बाद दोनों पक्ष रात में ही चले गए थे।