बघौली। बेनीगंज थाना क्षेत्र के ग्राम अटरा निवासी बालकराम (53) पुत्र राजाराम कछौना के ग्राम समौधा स्थित ग्रामीण बैंक ऑफ आर्यावर्त में चतुर्थश्रेणी कर्मी था। शनिवार सुबह बघौली के ग्राम उमरापुर के पास सड़क किनारे बालकराम का शव मिला। प्रधान सुनील से जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। परिजनों ने बताया कि बालकराम विवाहित था। उसके दो बेटे हैं। बालकराम शुक्रवार को बैंक गया था, इसके बाद वह वापस नहीं आया। प्रभारी एसओ देवेंद्र यादव ने बताया कि बैंक कर्मी की मौत हादसे में होने की आशंका है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।