फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न्यायालय परिसर में महिला के पर्स से तमंचा - कारतूस बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
बयान देने जा रही महिला के पर्स में मिला तमंचा
विज्ञापन

हरदोई। पुलिस ने न्यायालय परिसर में भतीजे के साथ बयान दर्ज कराने जा रही महिला के पर्स से तमंचा और कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया। न्यायालय चौकी प्रभारी की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।
विज्ञापन

सोमवार को न्यायालय चौकी प्रभारी राम सुखारी न्यायालय परिसर के गेट संख्या पांच पर जांच अभियान चला रहीं थीं। इस दौरान बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला अपने भतीजे के साथ उधर से निकली। महिला का पर्स भतीजा पकड़े था। शंका होने पर चौकी प्रभारी ने पर्स दिखाने को कहा तो महिला ने भतीजे से पर्स पुलिस कर्मियों के हवाले करने को कहा। तलाशी के दौरान पर्स में तमंचा और दो कारतूस बरामद हुए। पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। महिला ने बताया कि उसने एक युवक के साथ प्रेम विवाह किया है। इसके कारण मायके वाले नाराज हैं और आए दिन जान से मारने की धमकी देते हैं। इसके कारण ही वह पर्स में तमंचा और कारतूस लेकर चलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें