फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्म स्थल के मार्ग विवाद में 13 को भेजा जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
मल्लावां। गंज जलालाबाद में रविवार को धर्म स्थल के रास्ते पर निर्माण कराने को लेकर हुए विवाद के मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों से 13 लोगों को हिरासत में लेकर उनके खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की है। पुलिस ने सोमवार को आरोपियों को एसडीएम कोर्ट में पेश किया, जहां से सभी को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव गंज जलालाबाद में धर्म स्थल जाने वाले रास्ते पर निर्माण को लेकर दो पक्षों में विवाद चल रहा है। रविवार को एक पक्ष के राजाराम पुत्र रामदयाल मकान में निर्माण कार्य करा रहा था। जिस पर दूसरे पक्ष के लोगों ने धर्म स्थल जाने वाले मार्ग पर निर्माण कराने पर आपत्ति जता पुलिस में शिकायत की थी। पुलिस ने निर्माण बंद करा दिया था। दोपहर मेें इसी बात को लेकर राजाराम के पक्ष के कुछ लोगों ने दूसरे पक्ष के युवक के साथ मारपीट की थी, जिसके बाद दोनों पक्ष सामने सामने आ गए थे। पुलिस ने एक पक्ष से अब्बास, वारिश खां, मोहसिन, अरशद, जियउल्ला व दूसरे पक्ष से रामगोपाल, प्रमोद, संदीप व रोशन समेत 13 लोगों को हिरासत में लिया था। देर रात पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की है। कोतवाल दीपक सिंह रघुवंशी ने बताया कि सभी को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें