अमर उजाला ब्यूरो
सांडी। थाना क्षेत्र के ग्राम खुटेहना में ससुराल में युवक की हत्या के मामले में पत्नी और उसके दो भाइयों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। लोनार थाना क्षेत्र के ग्राम बावन निवासी मोनू पुत्र केंटी की सात अगस्त 2017 को उसकी ससुराल खुटेहना में संदिग्ध हालात में जहर खाने से मौत हो गई थी। इस मामले में मोनू के भाई सोनू ने भाभी बिटोली और उसके भाई छुन्ने और गुंडे के विरुद्ध मामला दर्ज कराया था। एसआई मीर हसन ने तीनों आरोपियों को बुधवार को पक्षी विहार के पास से गिरफ्तार कर लिया। उन्हें कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया।
हत्यारोपी पत्नी समेत तीन को जेल भेजा