फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दंपति के साथ तीन लाख की टप्पेबाजी

Sun, 04 Feb 2018 10:55 PM IST
हरदाेई
विज्ञापन
सवायजपुर चौकी में पीड़ित दंपति। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

एक वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने मेरठ से आए दंपति से पचास हजार की नगदी समेत तीन लाख रुपये की टप्पेबाजी हो गई। पीड़ित ने घटना की सूचना सवायजपुर चौकी पहुंचकर दी। चौकी प्रभारी ने घटना कोतवाली शहर की बताकर पीड़ित को चलता कर दिया। 

विज्ञापन

पाली थाना क्षेत्र के ग्राम बहाउद्दीनपुर निवासी सुनील अवस्थी पुत्र मदनगोपाल अवस्थी मेरठ में प्राइवेट नौकरी करते हैं। रविवार दोपहर वह पत्नी और बच्चों के साथ मेरठ से ट्रेन से हरदोई स्टेशन पर उतरे। इसके बाद रोडवेज बस से सवायजपुर जा रहे थे। सवायजपुर से उन्हेें ग्राम मदनापुर मौसी की बेटी के वैवाहिक कार्यक्रम में जाना था। रास्ते में टप्पेबाजों ने उनके बैग में रखे पचास हजार रुपये, सोने की दो जंजीर, एक जोड़ी झुमकी, दो अंगूठी और सोने की दो लर पार कर दीं। सुनील का कहना है कि बावन कस्बा निकलने के बाद उन्होंने बैग चेक किया तो सारा सामान पार हो चुका था। सवायजपुर में उतरने पर उन्होंने घटना की जानकारी सवायजपुर चौकी में दी। जहां चौकी प्रभारी सुखपाल ने घटनास्थल कोतवाली शहर का बताकर वापस कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें