हरदोई। संडीला इंडस्ट्रियल एरिया से तैयार होकर शहर में बिकने के लिए आ रहा रिफाइंड पामोलिन ऑयल को खाद्य विभाग की टीम ने जब्त कर लिया। जानकारी करने पर पॉम ऑयल शहर के ही एक व्यवसायी का निकला। टीम पिकअप डाले को कब्जे में लेकर जिला मुख्यालय आ गई। वहां तेल के डिब्बों को सील कर उन्हीं की अभिरक्षा में रख दिया जबकि जांच के लिए नमूने भेजे गए हैं।
सोमवार को खाद्य विभाग की टीम ने मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुरेश मिश्रा के निर्देशन में संडीला इंडस्ट्रियल एरिया के पास से एक पिकअप में 160 टिन रिफाइंड पामोलिन ऑयल बरामद किया। टीम ने रिफाइंड के बारे में जानकारी की तो वह शहर के रेलवेगंज के जानकी प्रसाद कुंदन लाल की फर्म का निकला। बताया गया कि कुल 24 सौ लीटर तेल था। उसको जब्त कर सील कर दिया गया। जांच के लिए नमूने भेजे गए हैं। टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी अरविंद प्रजापति, घनश्याम वर्मा और खुशीराम शामिल रहे।