हरदोई। पुलिस ने पांच जिला बदर को घर से दबोच लिया।
पिहानी कोतवाली क्षेत्र के लेहना गांव निवासी इरशाद, महमूदपुर सरैंया निवासी सिराज और बूढ़ागांव निवासी विमल पाल को अलग-अलग मामलों में जिला प्रशासन ने जिला बदर किया था। इसके बाद भी ये लोग घरों में आराम कर रहे थे। पुलिस ने मुखबिर की सूचना के आधार पर तीनों को गिरफ्तार कर लिया। उधर दूसरी ओर शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत कस्बे के मोहल्ला महमंद निवासी खालिद को जिलाधिकारी ने जिला बदर कर दिया था। मंगलवार को पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। सुरसा क्षेत्र में पुलिस ने वीरेंद्र निवासी मढ़िया मजरा साैंतेरा को गिरफ्तार कर लिया। वह भी जिला बदर होने के बाद घर पर ही पकड़ा गया। उसके विरुद्ध ट्रांसफार्मर और बिजली के तार चोरी सहित कई मामले दर्ज हैं।