फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिकप की टक्कर से वृद्घा की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। सुरसा थाना क्षेत्र में हरदोई- बिलग्राम मार्ग पर मलिहामऊ के पास पिकअप ने वृद्धा को टक्कर मार दी। हादसे में उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

सुरसा थाना क्षेत्र के ग्राम नेवलिया निवासी राधिका (65) पत्नी पन्ना शनिवार शाम एक विद्यालय से गणतंत्र दिवस कार्यक्रम में शामिल होकर पैदल घर जा रही थी। हरदोई- बिलग्राम मार्ग पर मलिहामऊ के पास पिकअप की टक्कर से वह घायल हो गई। आसपास के लोगों ने वाहन चालक को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। वृद्धा को जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां हालत गंभीर होने पर लखनऊ रेफर कर दिया गया। रविवार सुबह उसने दम तोड़ दिया। परिजन शव को गांव ले आए और सुरसा पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाया। मृतका के पुत्र राम सेवक ने बताया कि वह तीन भाई और पांच बहन हैं। थानाध्यक्ष सुरसा संतोष कुमार तिवारी ने बताया कि वाहन चालक पर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें