मल्लावां। कटरा-बिल्हौर हाईवे स्थित बिल्डिंग मैटीरियल की दुकान के बाहर से चोरों ने 30 क्विंटल सरिया चुरा ली।
कस्बे के मोहल्ला बंदीपुर निवासी अब्दुल हलीम पुत्र अब्दुल आहद ने बताया कि कस्बे में कटरा-बिल्हौर हाईवे पर गेस्ट हाउस के सामने उसकी बिल्डिंग मैटीरियल की दुकान है। रविवार रात चोरों ने दुकान के बाहर पड़ी 30 क्विंटल सरिया चुरा ली। सोमवार सुबह जब वह दुकान पहुंचा तो घटना की जानकारी हुई। उसने कस्बा इंचार्ज योगेंद्र कुमार को तहरीर दी। एसओ ने बताया कि जांच कर कार्रवाई की जा रही है।