फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस टीम पर हिस्ट्रीशीटर ने किया फायर, गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। बघौली थाना क्षेत्र के ग्राम किसवन में गिरफ्तारी के लिए गई पुलिस टीम पर हिस्ट्रीशीटर ने फायर कर दिया। घटना में पुलिस टीम बाल-बाल बच गई। इसके बाद पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार कर लिया। शनिवार को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

बघौली थाना क्षेत्र के ग्राम किसवन निवासी हरीशचंद्र पुत्र छेदा पर तकरीबन बीस मामले दर्ज हैं। उसकी हिस्ट्रीशीट भी बघौली थाने में खुली हुई है। शनिवार रात बघौली थाने के उपनिरीक्षक राम भवन सोनकर सिपाहियों रोहित, संदीप और बनवारी सिंह के साथ हरीशचंद्र को गिरफ्तार करने के लिए किसवन गए थे। वहीं हिस्ट्रीशीटर ने पुलिस टीम को देखकर फायर कर दिया और भागने लगा। पुलिस टीम बाल-बाल बच गई और फिर दौड़ाकर हरीशचंद्र को गिरफ़्तार कर लिया। बघौली थानाध्यक्ष फू लचंद्र सरोज ने बताया कि हरीशंचंद्र के विरुद्ध लूट, जानलेवा हमला, गैर इरादतन हत्या आदि के लगभग बीस मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें