फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सभासद समेत पांच के खिलाफ गैंगेस्टर की कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
मल्लावां। पुलिस ने सभासद समेत पांच लोगों के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की है।। कोतवाल ने बताया कि दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक दीपक सिंह रघुवंशी की तहरीर पर पुलिस ने इंद्रपाल उर्फ अशोक पुत्र चंद्रिका प्रसाद निवासी गोवर्धनपुर, पालिका के सभासद मानसिंह यादव पुत्र रामअवतार निवासी भगवंतनगर, अब्दुल जमील अंसारी पुत्र शुकुरुल्ला निवासी नसरतनगर, श्रीराम उर्फ चौड़ा पुत्र राजाराम निवासी मिर्जापुर, हारुन पुत्र रशीद निवासी सराय गौरी के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की गई है। कोतवाल दीपक सिंह रघुवंशी ने बताया कि आरोपियों पर पहले से कई मामले दर्ज हैं। इनमें से इंद्रपाल उर्फ अशोक एक अन्य मामले में पहले से ही जेल में है। बताया कि पुलिस ने श्रीराम उर्फ चौड़ा व हारुन को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें