फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाई की ससुराल में युवक ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

विज्ञापन
विज्ञापन
भाई की ससुराल में युवक ने फांसी लगाकर की खुदकुशी
विज्ञापन

हरियावां। थाना क्षेेत्र के ग्राम कोड़रा निवासी श्याम लाल की बेटी ममता की शादी अरवल थाना क्षेत्र के ग्राम श्रीमऊ निवासी कल्लू के साथ हुई है। ममता काफी दिनों से मायके में ही रह रही है। श्रीमऊ निवासी कल्लू का चचेरा भाई संतोष (40) पुत्र श्रीपाल रविवार को कोड़रा में अपनी भाभी ममता से मिलने आया था। सोमवार को संदिग्ध हालात में संतोष ने कोड़रा में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। दोपहर बाद उसका शव गांव के बाहर कटहल के पेड़ में गमछे से लटकता पाया गया। श्रीपाल और अरवल से संतोष के बदहवास परिजन मौके पर पहुंच गए। परिजन घटना का कारण नहीं बता सके। भाई लालाराम ने बताया कि संतोष अविवाहित था। वह दिल्ली में काम करता था। चार माह से वह गांव में ही था। रविवार को वह घर से कोड़रा जाने की बात कह कर निकला था। जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करा दिया है। एसओ वीरेंद्र सिंह तोमर ने बताया कि कारण का पता नहीं चल सका है। जांच में पता चला है कि संतोष शराब का आदी था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें