फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थितियों में युवती की मौत पर पुलिस ने कब्जे में लिया शव

विज्ञापन
विज्ञापन
संदिग्ध दशा में युवती की मौत, पुलिस ने कब्जे में लिया शव
विज्ञापन

मल्लावां। क्षेत्र के गांव दारूकुइंया में एक युवती की संदिग्ध दशा में मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लिया है। परिजन बीमारी से मौत होने की बात कह रहे हैं। दारूकुइंया निवासी ललिता (20) पत्नी प्रवेंद्र कुमार काफी समय से बीमार चल रही थी। रविवार को इलाज के लिए ले जाते वक्त ललिता की मौत हो गई। सोमवार को ससुरालीजन व मायके पक्ष के लोग अंतिम संस्कार के लिए शव लेकर मेहंदीघाट जा रहे थे। इस बीच किसी ने पुलिस को युवती की मौत संदिग्ध दशा में होने की जानकारी दे दी। मामला संज्ञान में आने के बाद पुलिस ने कोतवाली के पास शव कब्जे में ले लिया। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। लेकिन पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों ने बताया कि ललिता की शादी प्रवेंद्र के साथ एक वर्ष पूर्व हुई थी। उसके कोई संतान नहीं है। प्रभारी योगेंद्र सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें