फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में दो लोगों की मौत

Fri, 15 Jun 2018 11:13 PM IST
हरदाेई
विज्ञापन
प्रतीकात्मक - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन

पचदेवरा थाना क्षेत्र के ग्राम अनंगपुर में संदिग्ध हालात में दो लोगों की मौत हो गई। ग्रामीणों ने जहरीली शराब पीने से मौत होने की बात कही है। एक का अंतिम संस्कार परिजनों ने पुलिस को जानकारी दिए बिना ही कर दिया। जबकि दूसरे के परिजनों का राजस्थान से आने का इंतजार है। वहीं पुलिस का कहना है कि बीमारी के कारण दोनों की जान गई है।

विज्ञापन

पचदेवरा थाना क्षेत्र के ग्राम अनंगपुर निवासी पिलपिली उर्फ चौधरी सिंह (40) पुत्र सोबरन और शिवनाथ (45) पुत्र छोटे ने गुरुवार शाम देर तक साथ बैठकर शराब पी थी। शिवनाथ के घर के बाहर बने घेर में दोनों को गुरुवार रात तक ग्रामीणों ने देखा था। शुक्रवार सुबह जब ग्रामीण गांव से खेतों की ओर गए तो उन्हें पिलपिली का शव टावर के रास्ते में पड़ा मिला। परिजनों ने सुबह लगभग आठ बजे शव को पानी में बहा दिया। कुछ समय बाद ग्रामीणों ने शिवनाथ को खोजना शुरू किया तो उसका शव घर के बरामदे में पड़ा मिला। कमरे में ताला लगा था। ग्रामीणों ने बताया कि मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए शिवनाथ के परिजन रिश्तेदारी में राजस्थान गए हैं। दोनों शराब पीने के आदी थे। पचदेवरा थानाध्यक्ष महेश पाल सिंह ने बताया कि दोनों की मौत बीमारी के कारण हुई है। दोनों ही घटनाओं में परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है। 

शराब के कारण पत्नी छोड़ गई थी 
ग्रामीणों ने बताया कि पिलपिली का विवाह लगभग डेढ़ दशक पूर्व हुआ था। तब भी पिलपिली आए दिन शराब पीता था। पत्नी इस पर आपत्ति जताती थी तो मारपीट करता था। मारपीट और शराब न छोड़ने के चलते उसकी पत्नी घर छोड़कर चली गई थी। उधर दूसरी ओर शराबी होने के चलते शिवनाथ का विवाह ही नहीं हुआ था।  
विज्ञापन


शराब ने बिकवा दिए 25 बीघा खेत 
पुलिस और ग्रामीणों की मानें तो पिलपिली के पास लगभग 30 बीघा कृषि योग्य उपजाऊ भूमि थी। शराब की लत ने उसे ऐसा बर्बाद किया कि धीरे-धीरे 25 बीघा भूमि टुकड़ों में पिलपिली ने बेच दी। बताया जाता है कि पांच दिन पूर्व ही पिलपिली ने बची हुई खेती का इंतखाब खसरा और खतौनी निकलवाए थे। ग्रामीणों का कहना है कि वह बची हुई खेती भी बेचने की तैयारी कर रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें