फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति समेत छह के खिलाफ दहेज प्रताडना की रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
पिहानी। गौखरिका गांव निवासी महिला ने पति व ससुरालियों पर दहेज की मांग पूरी न होने पर मारपीट करने व घर से निकालने का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपी पति समेत छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

ग्राम गौखरिका मजरा रसूलपुर निवासी अर्चना देवी ने बताया कि उसकी शादी दो साल पहले रसूलपुर निवासी अशोक सिंह के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराली दहेज में बाइक व नगदी की मांग को लेकर उसे परेशान करने लगे। 11 मार्च को पति अशोक सिंह, ससुर धीरेंद्र सिंह, सास पुष्पा देवी, जेठ वीरेंद्र, जेठानी सुधा देवी व नंद प्रीति ने दहेज की मांग पूरी न होने पर उसे मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया। इसके बाद से वह पिता इंद्रपाल के घर ग्राम नेवादा लेहना में रह रही है। कोतवाल राकेश यादव ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें