फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑपरेशन के बाद विवाहिता की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हरदोई। बेहटागोकुल थाना क्षेत्र के ग्राम तौकलपुर निवासी विवाहिता की प्राइवेट अस्पताल में रविवार शाम ऑपरेशन के बाद मौत हो गई। पिता ने ससुरालियों पर इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। पुलिस ने सोमवार को शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन

ग्राम तौकलपुर निवासी चमनलाल का विवाह ढाई वर्ष पूर्व पिहानी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पकरियापुरवा निवासी बृजेश की पुत्री प्रीती (23) के साथ हुआ था। दोनों के नौ माह की बच्ची भी है। प्रीती कुछ दिन से पेट संबंधी बीमारी से ग्रस्त थी। गत शनिवार को परिजनों ने उसे शहर के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया था। अस्पताल में शनिवार रात उसका ऑपरेशन किया गया। रविवार शाम लगभग सात बजे प्रीती ने दम तोड़ दिया। प्रीती की मौत की जानकारी मायके वालों को दी गई तो पिता बृजेश परिजनों के साथ अस्पताल पहुंचे। बृजेश ने आरोप लगाया कि चमनलाल और उसके परिजनों ने प्रीती के उपचार में लापरवाही की। वह उपचार के लिए रुपये की मांग कर रहे थे। थानाध्यक्ष बेहटागोकुल अमर पाल शर्मा ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


अस्पताल में ऑपरेशन के बाद विवाहिता की मौत
- पिता ने ससुरालियों पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें