शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण का आरोप
हरदोई। अरवल थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने एसपी को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसके बहनोई पास के गांव ही रहने वाले हैं। बहनोई के भाई का उसके घर आना जाना था। आरोप लगाया के बहनोई के भाई ने शादी का झांसा देकर उसका शारीरिक शोषण किया। पीड़िता ने परिजनों को जानकारी दी। परिजनों ने शादी का दबाव बनाया तो उन लोगों ने दहेज की लंबी मांग कर दी। पीड़िता ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। एसपी विपिन कुमार मिश्र ने थानाध्यक्ष को कार्रवाई के निर्देश दिए थे। एसओ सत्य प्रकाश सिंह शनिवार को पीड़िता के घर पहुंचे और उससे तहरीर देने को कहा। उन्होंने बताया कि अभी दोनों परिवार के बीच बातचीत चल रही है।