फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दंपति को लूटने वाले तीनों आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
दंपति से लूटपाट में तीन आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

- लखनऊ के मलिहाबाद थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं आरोपी
- वारदात में प्रयुक्त बाइक भी बरामद
अमर उजाला ब्यूरो
संडीला। कोतवाली क्षेत्र के गदौरा गांव के पास गुरुवार को बाइक सवार दंपति से हुई लूट के मामले में पुलिस ने देर रात लखनऊ के मलिहाबाद थाना क्षेत्र के तीन युवकों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

लखनऊ के मलिहाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम कसमंडा निवासी राजकुमार गौतम पत्नी नीतू के साथ गुरुवार को बाइक से संडीला के ग्राम पोसरा खेड़ा गांव स्थित ननिहाल जा रहा था। ग्राम गदौरा की पुलिया के पास पीछे से आए बाइक सवार तीन युवकों ने उसे रोककर तमंचे के बल पर उसकी पत्नी से सोने का हार, बेंदी, चांदी की पाजेब और राजकुमार के पास से दो मोबाइल, 5500 रुपये नगद और जरूरी कागजात लूट लिए थे। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी थी। पीड़ित दंपति द्वारा बताए गए हुलिए के आधार पर पुलिस ने गुरुवार रात लखनऊ के थाना मलिहाबाद के तीन युवकों को घटना में प्रयुक्त बाइक समेत गिरफ्तार कर लिया। पीड़ित दंपति ने तीनों आरोपियों को पहचान लिया है। कोतवाल जगदीश यादव ने बताया कि पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें