सांडी। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने एसपी आलोक प्रियदर्शी को सोमवार को प्रार्थना पत्र दिया। बताया कि शनिवार शाम उसकी बेटी (3) काफी देर तक नहीं दिखी तो परिजनों ने उसकी खोजबीन की। इस बीच खेत से आई एक महिला ने बताया कि उसने गांव के बाहर सरसों के खेत में किसी बच्चे के चीखने की आवाज सुनी थी। पीड़ित पिता ने बताया कि वह खेत गए तो बेटी घायल मिली। उसने बताया कि घर के पास ही रहने वाला एक किशोर उसे वहां ले गया था। पीड़ित पिता ने आरोपी किशोर पर बेटी के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। रविवार को उसने थाने में शिकायत की थी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। मामला संज्ञान में आने पर एसपी आलोक प्रियदर्शी ने पूरे मामले की जांच किए जाने का आदेश दिया है। एसओ राकेश आनंद ने बताया कि जांच शुरू कर दी गई है।