फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो स्टॉफ नर्सों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
माधौगंज। गर्भवती को गलत दवा देने और गर्भस्थ शिशु की मौत होने के मामले में पुलिस ने सीएचसी की दो नर्सों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

थाना मल्लावां के गांव तरहटिया निवासी सौरभ कुमार पुत्र श्याम दास ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि 8 नवंबर को पत्नी मोनिका पटेल को प्रसव पीड़ा होने पर वह उसे सीएचसी ले गए थे। बताया कि सीएचसी पर मौजूद नर्स रेखा व विजय लक्ष्मी ने उसकी पत्नी को दवा दी और इंजेक्शन लगाया। इसके बाद उसकी पत्नी की तबीयत बिगड़ गई। आनन फानन में उसे शहर के एक अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन इस बीच गर्भ में बच्चे की मौत हो चुकी थी। एसओ माधौगंज राजकरन शर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर दोनों नर्सों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें