फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होमलोन के बदले बैंक में मांगी गई रिश्वत

विज्ञापन
विज्ञापन
होमलोन के बदले रिश्वत मांगने का आरोप
विज्ञापन

पिहानी। करीमनगर गांव निवासी एक व्यक्ति ने बैंक आफ इंडिया की पिहानी शाखा प्रबंधक पर होम लोन के बदले रिश्वत मांगने का आरोप लगाया है। करीमनगर गांव के सज्जाद पुत्र छुटन्ने ने सीएम, डीएम, और बैंक आफ इंडिया के क्षेत्रीय प्रबंधक को भेजे शिकायती पत्र में बताया कि उसने पत्नी शफीकन के नाम पिहानी में एक प्लाट खरीदा था। जिस पर वह होम लोन लेना चाहती थी। शाखा प्रबंधक से संपर्क करने पर उन्होंने जो अर्हता बताई, उन्हें पूरी करने में काफी खर्चा करने के बाद वह जब सारे कागजात के साथ बैंक शाखा पहुंची, तो शाखा प्रबंधक ने लोन मंजूर करने के नाम पर दस प्रतिशत कमीशन लेने की बात कही। मना करने पर प्रबंधक ने उसे बेइज्जत कर भगा दिया। पीड़ित महिला के पति ने मामले की जांच और कार्रवाई की मांग की है। वहीं शाखा प्रबंधक ने आरोप को गलत बताया है। कहा है कि उनके पास ऐसी कोई महिला नहीं आई। किसी को शिकायत हो तो वह उच्चाधिकारियों से शिकायत कर सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें