हरदोई। देहात कोतवाली क्षेत्र में करना गांव के पास रविवार शाम रेलवे लाइन के किनारे 50 वर्षीय अधेड़ का शव पड़ा मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया। कोतवाल महेश पांडेय ने बताया शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। अधेड़ सफेद कुर्ता व मटमैली धोती पहने था। उसके पास ही एक लाठी भी पड़ी मिली है। उसकी शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है। शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया है। ब्यूरो